रूस का कहना है कि पश्चिम की ओर से हमें इस समय बहुत ही गंभीर सुरक्षा चुनौतियों का सामना है। रूस के रक्षामंत्री सरगेई शोईगू ने रक्षामंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक में बुधवार को कहा कि इस समय रूस, गंभीर सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह चुनौतियां पश्चिम की ओर से पैदा की गई हैं। रूस के रक्षामंत्री ने बताया कि इन्ही रक्षा चुनौतियों के दृष्टिगत माॅस्को, निकट भविष्य में क़फ़क़ाज़-2020 नामक सैन्य अभ्यास करने के साथ ही अपने हथियारों को भी अपग्रेड करने जा रहा है। ज्ञात रहे कि रूसी राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने हाल ही में सेना के लिए आधुनिक हथियारों की बात कही थी। उनका कहना था कि रूस के पास ऐसे हथियार हैं जो विश्व में किसी के भी पास नहीं पाए जाते।
उल्लेखनीय है कि रूसी अधिकारी कई बार अपनी सीमा के निकट अमरीका और उसके पश्चिमी घटकों की तनाव बढ़ाने वाली कार्यवाहियों के प्रति सचेत करते आए हैं।